देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए: राहुल गांधी

rahul gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए।कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है।’’

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश को सीमा से अलग युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि ‘2.5 फ्रंट’ के युद्ध का चलन अब पुराने दौर की बात हो चुकी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारतीय शस्त्र बलों को 2.5 फ्रंट के युद्ध लड़ने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अब बीते दौर की बात हो गई है।फिर भी हमें एक सीमाहीन युद्ध की तैयारी करनी चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग और ड्रग्स तस्करी केस में विधायक सुखपाल खैहरा के परिसर पर ईडी की छापेमारी

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘यह पिछली परंपराओं और विरासत में मिली व्यवस्थाओं के बारे में बात नहीं है। यह हमारे सोचने के तरीके को बदलने और एक राष्ट्र के रूप में कार्य करने के बारे में है।’’ समझा जाता है कि उनके दो मोर्चे से राहुल का आशय चीन और पाकिस्तान और आधे मोर्चे से उनका मतलब आंतरिक सुरक्षा खतरे जैसे आतंकवाद, नक्सलवाद और अलगाववाद जैसी चुनौतियों से है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़