कांग्रेस सेवादल के महाधिवेशन में बोले गहलोत, देश को है कांग्रेस की जरूरत

india-needs-congress-says-rajasthan-cm-ashok-gehlot
[email protected] । Feb 14 2019 2:11PM

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज भी देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है। देश जानता है कि उसे कांग्रेस की जरूरत है और कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जिसका अपना शानदार कुर्बानी, त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है।

अजमेर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को कहा कि आज भी देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है और उसे कांग्रेस की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जिसका त्याग और बलिदान का शानदार इतिहास रहा है। यहां कांग्रेस सेवादल के महाधिवेशन को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘आज भी देश कांग्रेस की तरफ देख रहा है। देश जानता है कि उसे कांग्रेस की जरूरत है और कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जिसका अपना शानदार कुर्बानी, त्याग और बलिदान का इतिहास रहा है।’

इसे भी पढ़ें : राजस्थान में 20 फरवरी तक उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि आज का जो आधुनिक हिन्दुस्तान है वह कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और सिद्धांतों का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री ने सेवादल के कामों को भी रेखांकित किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़