भारत में एक दिन में कोविड- 19 के 20,903 नए मामले, संक्रमितों की संख्या सवा छह लाख के पार

Coronavirus

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए। अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60 .73 प्रतिशत है।’’ कुल पुष्ट मामलों मे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

नयी दिल्ली। भारत में कोविड- 19 के एक दिन में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 6,25,544 हो गए। वहीं 379 और लोगों की जान जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 18,213 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 20,903 नए मामले सामने आए। देश में अभी तक 3,79,891 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि एक मरीज देश के बाहर चला गया है। वहीं 2,27,439 लोगों का अभी इलाज चल रहा है। 

इसे भी पढ़ें: देश में अब तक 34,000 से ज्यादा मरीजों को ICU की जरूरत पड़ी, 9 हजार से अधिक को वेंटिलेटर पर रखा गया 

अधिकारी ने कहा, ‘‘ देश में अभी मरीजों के ठीक होने की दर 60 .73 प्रतिशत है।’’ कुल पुष्ट मामलों मे विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। आंकड़ों के अनुसार जिन 379 लोगों की पिछले 24 घंटे में जान गई, उनमें से सबसे अधिक 125 महाराष्ट्र के थे। दिल्ली के 61, तमिलनाडु के 57, गुजरात तथा कर्नाटक के 19-19, उत्तर प्रदेश के 17, पश्चिम बंगाल के 16, हरियाणा के 11,जम्मू-कश्मीर के 10, राजस्थान के नौ, तेलंगाना तथा मध्य प्रदेश के आठ-आठ, बिहार के सात, आंध्र प्रदेश के पांच, पंजाब के तीन, पुडुचेरी के दो और केरल तथा उत्तराखंड के एक-एक व्यक्ति की जान गई है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़