भारत, दक्षिण अफ्रीका संबंधों को और गहरा बनायेंगे
भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपने पारंपरिक संबंधों को रेखांकित करते हुए रक्षा उत्पादन, विनिर्माण, खनन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को गहरा बनाने पर सहमति व्यक्त की है।
प्रिटोरिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका ने अपने पारंपरिक संबंधों को रेखांकित करते हुए रक्षा उत्पादन, विनिर्माण, खनन और खनिज जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को गहरा बनाने पर सहमति व्यक्त की है, साथ ही आतंकवाद से ‘सक्रियता’ से निपटने में सहयोग करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे में सहयोग करने का संकल्प व्यक्त किया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा के साथ विस्तृत चर्चा के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को रक्षा उपकरण एवं प्लेटफार्म विनिर्माण के लिए एक आकषर्क स्थल के रूप में पेश किया।
मोदी ने कहा कि दोनों देश न केवल एक दूसरे की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं बल्कि क्षेत्रीय और वैश्विक जरूरतों को भी पूरा कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका वैश्विक स्तर पर प्रमुख रक्षा उत्पादक देश है। बैठक के दौरान मोदी ने परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का समर्थन करने के लिए राष्ट्रपति जैकब जुमा को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''हम जानते हैं कि हम दक्षिण अफ्रीका जैसे हमारे मित्र के सक्रिय समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं।’’ ऐसी खबरें थीं कि 48 सदस्यों वाले परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह में शामिल होने के भारत के प्रयास पर आपत्ति करने वाले कुछ देशों में दक्षिण अफ्रीका भी शामिल था।
अन्य न्यूज़