किसान आंदोलन पर मचे बवाल के बीच बोले गृह मंत्री, कोई प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता

Amit Shah

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है। कोई प्रोपेगेंडा भारत को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है।

नयी दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने विदेशों से किसान आंदोलन के समर्थन में आ रहे ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कोई प्रोपेगेंडा भारत की एकता को नहीं डिगा सकता है। कोई प्रोपेगेंडा भारत को नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने से नहीं रोक सकता है। प्रोपेगेंडा भारत की प्रगति का भविष्य नहीं तय कर सकता। भारत प्रगति हासिल करने के लिए पूरी तरह एकजुट है।  

इसे भी पढ़ें: किसानों के मुद्दे पर संसद में मचा हंगामा, संजय सिंह दिनभर के लिए निलंबित, जानिए आज सदन में क्या कुछ हुआ 

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय पॉप स्टार रिहाना ने मंगलवार को किसान आंदोलन के समर्थन में ट्वीट किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदर्शन स्थल पर इंटरनेट बंद करने की आलोचना की। ट्वीट के साथ एक खबर का लिंक भी दिया हुआ था। बता दें कि विदेशों से आ रही टिप्पणियों को लेकर विदेश मंत्रालय ने भी सख्त प्रतिक्रिया जाहिर की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़