लद्दाख में आमने-सामने आए भारत-चीन के सैनिक, हुई गरमागरम बहस

indian-chinese-soldiers-face-off-near-pangong-lake-in-eastern-ladakh
[email protected] । Sep 12 2019 10:35AM

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कारण भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भिन्न भिन्न नजरिया है।

नयी दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में पेंगोंग त्सो झील के नजदीक बुधवार को भारत और चीन के सैनिकों के बीच गरमागरम बहस हुई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में भारतीय सैनिकों की गश्त पर चीन के सैनिकों ने आपत्ति जताई जिसके बाद यह बहस हुई।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने लोकसभा में उठाया भारत-चीन मुद्दा

सैन्य सूत्रों के मुताबिक इस घटना का कारण भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर भिन्न भिन्न नजरिया है। हालांकि इस मसले को बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान सुलझा लिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़