CWG 2022: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हराया, सेमीफाइनल में होगा न्यूजीलैंड से मुकाबला

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज ग्रुप बी के एक मुकाबले में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वेल्स को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारतीय पुरुष हॉकी टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है जहां उसका सामना न्यूजीलैंड से होगा। इस ग्रुप में भारत पहले स्थान पर है। तोक्यो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने आखिरी लीग मैच में आक्रामक शुरूआत की और दूसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील करके हाफ टाइम तक 2 . 0 की बढत दिला दी। हरमनप्रीत और गुरजंत सिंह ने आखिरी दो क्वार्टर में एक एक गोल करके बढत 4.0 की कर दी। वेल्स के लिये एकमात्र गोल जेरेथ फर्लोंग ने चौथे क्वार्टर में किया। सेमीफाइनल मुकाबले शनिवार छह अगस्त को खेले जायेंगे।
इससे पहले भारत ने कनाडा को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी।हरमनप्रीत सिंह और आकाशदीप सिंह के दो दो गोल की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूष हॉकी स्पर्धा में कनाडा को 8.0 से रौंदकर पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था। पहले मैच में घाना को 11.0 से और तीसरे मैच में कनाडा को 8.0 से हराने वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड से 4.4 से ड्रॉ खेला था।