भारतीय नौसेना को अमेरिका से मिला P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट, कई तकनीक और हथियारों से है लैस

P 8I surveillance aircraft

भारतीय नौसेना को अमेरिका से P-8I सर्विलांस एयरक्राफ्ट मिला। विमान अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है और यह विमान गोवा स्थित महत्वपूर्ण नेवल बेस आईएनएस हंस पर सुबह उतरा।

नयी दिल्ली। अमेरिका के साथ हुए 1.1 अरब अमेरिकी डालर के रक्षा समझौते के तहत भारतीय नौसेना को मिलने वाले चार पोसायडन 8आई सामुद्रिक निगरानी एवं पनडुब्बी रोधी युद्धक विमान में से एक विमान बुधवार को प्राप्त हुआ। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि विमान अत्याधुनिक सेंसरों से लैस है और यह विमान गोवा स्थित महत्वपूर्ण नेवल बेस आईएनएस हंस पर सुबह उतरा। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय नौसेना में शामिल हुई ‘स्कॉर्पीन’ पनडुब्बी, जानें क्या है इसकी खासियत

भारतीय नौसेना के पास पहले से ही आठ पी-8 आई विमान हैं जिन्हें हिंद महासागर में चीन के पोतों और पनडुब्बी पर निगरानी रखने के लिए तैनात किया गया है। वर्ष 2016 में रक्षा मंत्रालय ने चार और ऐसे विमानों की खरीद का आर्डर दिया था। पिछले साल सरकार ने छह और पी-8 आई विमानों की खेप की खरीद को मंजूरी दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़