सेना प्रमुख INS कवरात्ती को नौसेना में करेंगे शामिल, पनडुब्बियों का पीछा करने में हैं सक्षम

INS Kavaratti

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस कवरात्ती में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली है और ऐसे सेंसर लगे हैं जो पनडुब्बियों का पता लगाने में सक्षम हैं।

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पनडुब्बी रोधी प्रणाली से लैस आईएनएस कवरात्ती को बृहस्पतिवार को नौसेना के बेड़े में शामिल करेंगे। पोत को भारतीय नौसेना के संगठन डायरेक्टॉरेट ऑफ नेवल डीजाइन (डीएनडी) ने डिजाइन किया है और इसे कोलकाता के गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स ने बनाया है। 

इसे भी पढ़ें: भारत ने नौसेना युद्धाभ्यास के लिए ऑस्ट्रेलिया को दिया न्यौता, चीन के खिलाफ QUAD होगा मजबूत 

नौसेना अधिकारियों ने बताया कि आईएनएस कवरात्ती में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली है और ऐसे सेंसर लगे हैं जो पनडुब्बियों का पता लगाने और उनका पीछा करने में सक्षम हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़