भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में, राहुल गांधी बोले- सरकार बेखबर है कि करना क्या है

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर केंद्र की मोदी सरकार निशाना साधा और कहा कि भारत सरकार बेखबर है कि उसे क्या करना है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि इस समय भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है, लेकिन सरकार बेखकर है कि उसे क्या करना है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘भारत की वैश्विक रणनीति मुश्किल में है। हम हर जगह शक्ति और सम्मान खो रहे हैं। भारत सरकार बेखबर है कि उसे क्या करना है।’’ 

इसे भी पढ़ें: चीन के दबाव में ईरान ने चाबहार रेल परियोजना से भारत को किया बाहर, जानें, क्या और कितना अहम है ये प्रॉजेक्ट 

कांग्रेस नेता ने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, ईरान ने चाबहार परियोजना से भारत को अलग कर दिया है। यह परियोजना चाबहार को अफगानिस्तान सीमा के करीब ज़हेदान तक रेल नेटवर्क से जोड़ने की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़