इनेलो के वर्तमान राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप ने थामा भाजपा का दामन

inld-rajya-sabha-member-ram-kumar-kashyap-joined-bjp
[email protected] । Jun 26 2019 8:02PM

रामकुमार कश्यप उच्च सदन में इनेलो के एकमात्र सदस्य थे। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है।

नयी दिल्ली। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के वर्तमान राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप बुधवार को भाजपा में शामिल हुए। कश्यप भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इनेलो का भविष्य अंधकारमय

कश्यप उच्च सदन में इनेलो के एकमात्र सदस्य थे। इसके साथ ही राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है। कश्यप के अलावा केरल के कन्नूर से दो बार सांसद रहे ए पी अब्दुल्ला कुट्टी भी भाजपा में शामिल हुए। अब्दुल्ला कुट्टी माकपा और कांग्रेस में रह चुके हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़