इरफान खान के निधन पर राहुल ने दुख जताया, कहा- वैश्विक सिनेमा में वो लोकप्रिय भारतीय ब्रांड अंबेसडर थे

irrfan khan

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। वह वैश्विक सिनेमा एवं टीवी के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय अंबेसडर थे।

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि वह वैश्विक सिनेमा और टेलीविजन के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्राड अंबेसडर थे। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। वह वैश्विक सिनेमा एवं टीवी के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय अंबेसडर थे।’’ 

इसे भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता इरफान खान का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन 

गांधी ने कहा, ‘‘इरफान की कमी बहुत महसूस की जाएगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।’’ गौरतलब है कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़