लोकसभा में उठाया गया बाढ़ का मुद्दा, राहत कार्यों में तेजी की मांग

[email protected] । Jul 29 2016 2:06PM

लोकसभा में आज सदस्यों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयी बाढ़ का मुद्दा उठाया और सरकार से तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की।

लोकसभा में आज सदस्यों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में आयी बाढ़ का मुद्दा उठाया और सरकार से तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की। शून्यकाल के दौरान एआईयूडीएफ के राधे श्याम विश्वास ने बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि असम में हर साल बाढ़ के कारण गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोग काफी परेशान होते हैं और जानमाल का काफी नुकसान होता है।

उन्होंने कहा कि इस बार भी बाढ़ के कारण लोग गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। गांव जलमग्न हो गया है। लोग परेशान हैं। इस स्थिति पर ध्यान दिया जाए और लोगों को राहत प्रदान करने की व्यवस्था की जाए। विश्वास ने केंद्र सरकार से विशेषज्ञों से युक्त एक टीम भेजने की मांग की। भाजपा के विष्णु दायल ने बाढ़ के कारण भू कटान का विषय उठाया और इस बारे में अध्ययन करके रिपोर्ट तैयार करने की मांग की। कांग्रेस के निनांग एरिंग ने अरुणाचल प्रदेश एवं असम में बाढ़ का मुद्दा उठाया।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़