सात घंटे तक चली बैठक के बाद तय हुआ, सोनिया गांधी ही रहेंगी अंतरिम अध्यक्ष

sonia
अभिनय आकाश । Aug 24 2020 7:13PM

सोनिया गांधी के एक बार फिर से कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य पीएल पुनिया ने बताते हुए कहा कि सभी ने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी में संपूर्ण आस्था व्यक्त की और सोनिया गांधी जी को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया। जो उन्होंने स्वीकार किया।

अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस में चल रही कलह आखिरकार इस निष्कर्ष के साथ समाप्त हो गई कि सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। आज CWC की करीब 7 घंटे बैठक चली और तमाम विवादों की खबरें भी सामने आती रही। पहले राहुल द्वारा बीजेपी से सांठगांठ के आरोपों वाली और फिर राहुल के आरोपों से गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल के आहत होने वाली। लेकिन शाम होते-होते मौसम के तापमान के साथ ही कांग्रेस मुख्यालय का तापमान भी खुशनुमार शांत और सौम्य सा हो गया। पहले तो कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, ‘‘राहुल गांधी ने व्यक्तिगत तौर पर मुझे सूचित किया कि उन्होंने वो कभी नहीं कहा था जो उनके हवाले से बताया गया है। ऐसे में मैं अपना पहले का ट्वीट वापस लेता हूं। फिर राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष ने ट्वीट किया, मीडिया के एक हिस्से में यह गलत कहा जा रहा है कि मैंने सीडब्ल्यूसी की बैठक में राहुल गांधी से कहा कि वह भाजपा के साथ सांठगांठ के जरिए हम लोगों की ओर से पत्र लिखे जाने की बात साबित करें। मैं स्पष्ट कर देता हूं कि राहुल गांधी ने न तो सीडब्ल्यूसी की बैठक के भीतर या बाहर ऐसा कहा कि यह पत्र भाजपा की शह पर लिखा गया है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय विधायक ने सुझाया कमलनाथ का नाम, कही यह अहम बात

वहीं सोनिया गांधी के एक बार फिर से कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष पद पर बने रहने की बात कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य पीएल पुनिया ने बताते हुए कहा कि सभी ने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी में संपूर्ण आस्था व्यक्त की और सोनिया गांधी जी को कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष बने रहने का अनुरोध किया। जो उन्होंने स्वीकार किया। अगला कांग्रेस अधिवेशन जल्द से जल्द बुलाया जाएगा। 6 महीने के अंदर भी हो सकता है। तब तक सोनिया गांधी जी अंतरिम अध्यक्ष के रूप में काम करती रहेंगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़