ममता Vs मोदी का मुकाबला, अभिषेक बोले- बंटवारे वाली राजनीति से बचना होगा
बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि भाजपा की बंटवारे वाली राजनीति से देश को बचाने के लिए यह ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक लड़ाई है।
बांकुरा। तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश को भाजपा की बंटवारे वाली राजनीति से बचाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक युद्ध है।
इसे भी पढ़ें: केंद्रीय बलों की तैनाती से कोई दिक्कत नहीं है: ममता बनर्जी
बांकुरा में एक रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि भाजपा की बंटवारे वाली राजनीति से देश को बचाने के लिए यह ममता बनर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच एक लड़ाई है। देश दोराहे पर खड़ा है और देश को, उसकी विविधता में एकता की संस्कृति को बचाने के लिए हमें एकजुट होना होगा। अभिषेक बनर्जी तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी के भतीजे हैं।
বাঁকুড়া লোকসভা কেন্দ্রের তৃণমূল কংগ্রেস প্রার্থী সুব্রত মুখার্জীর সমর্থনে আজ বুথ ভিত্তিক রাজনৈতিক কর্মীসভার কিছু মুহূর্ত. pic.twitter.com/0wQWNk3YAV
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March 18, 2019
अन्य न्यूज़