भूस्खलन के चलते जम्मू कश्मीर हाइवे बंद, 100 से अधिक वाहन फंसे

jammu-kashmir-highway-closed-due-to-landslide-more-than-100-vehicles-stranded
[email protected] । Sep 27 2018 8:04PM

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले के बनिहाल क्षेत्र के मारूग में भूस्खलन के परिणामस्वरूप राजमार्ग बंद हो गया। उन्होंने बताया कि बंद मार्ग को खोलने के लिए अभियान चलाया गया है।

बनिहाल (जम्मू कश्मीर)। रामबन जिले में भूस्खलन के चलते गुरूवार को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया जिसमें 100 से अधिक वाहन फंसे हैं। अधिकारियों ने बताया कि देश के साथ कश्मीर को जोड़ने वाले 294 किलोमीटर लंबे मार्ग में 100 से अधिक वाहन फंस गये हैं। 

यातायात पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जिले के बनिहाल क्षेत्र के मारूग में भूस्खलन के परिणामस्वरूप राजमार्ग बंद हो गया। उन्होंने बताया कि बंद मार्ग को खोलने के लिए अभियान चलाया गया है। आवागमन शुरू होने में चार से पांच घंटे लगेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़