जन शक्ति ने भाजपा की धन शक्ति को हरा दिया: अशोक चव्हाण

jan-shakti-defeated-bjp-s-wealth-power-ashok-chavan
[email protected] । Dec 11 2018 6:16PM

चव्हाण ने विश्वास जताया कि यह लहर लोकसभा चुनाव और अगले साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में रहेगी। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह लहर बरकरार रहेगी।

मुंबई। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों के आंकड़ों में तीन राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस की बढ़त को देखने के बाद विपक्षी पार्टी के नेता ने कहा कि जनता ने भाजपा की ‘धन शक्ति’ को ‘जन शक्ति’ से हरा दिया। चुनाव परिणाम के ताजा आंकड़ों में कांग्रेस भाजपा शासित राज्य राजस्थान, छत्तीसगढ़ में आगे है जबकि मध्य प्रदेश में दोनों ही पार्टियों के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। 

महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से बधाई देता हूं। उनके नेतृत्व की वजह से हमने भाजपा को तीन राज्यों में हराया। यह धन शक्ति के ऊपर जन शक्ति की जीत है। आने वाले लोक सभा चुनाव में भाजपा की ‘घर वापसी’ यानि हार सुनिश्चित है।' उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस की 2019 में सत्ता में वापसी होगी। मोदी जी जाने वाले हैं, राहुल जी आने वाले हैं।' 


यह भी पढ़ें: रमन सिंह ने स्वीकारी हार, कहा- इसके लिए मोदी नहीं, मैं जिम्मेदार

चव्हाण ने विश्वास जताया कि यह लहर लोकसभा चुनाव और अगले साल अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के पक्ष में रहेगी। उन्होंने दावा किया, ‘‘यह लहर बरकरार रहेगी। हम जल्द ही इसे महाराष्ट्र में भी देखेंगे। देवेंद्र फड़णवीस की सरकार गिरेगी।' उनसे जब ईवीएम मशीन की विश्वसनीयता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस बार इसके साथ छेड़छाड़ नहीं हुई क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे निगरानी रखी थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़