पट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग

jharkhand

केन्द्र सरकार से इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमत को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने धरना के अंत में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन रांची उपायुक्त के माध्यम से प्रेषित किया।

रांची। झारखंड के वित्तमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने देश में पट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार से तत्काल बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने की मांग की। रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में प्रदे्श कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को राजभवन के निकट पेट्रोल एवं डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के खिलाफ दो घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वायरस से 3 लोगों की मौत, प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 2426 हो गई

उन्होंने केन्द्र सरकार से इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी हुई कीमत को तत्काल वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने धरना के अंत में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन रांची उपायुक्त के माध्यम से प्रेषित किया। कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी ने राज्य के अन्य जिला मुख्यालयों में भी आज इस तरह के धरना प्रदर्शन किये। प्रदर्शन में उरांव के अलावा स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सुबोधकांत सहाय एवं आलोक दूबे समेत दर्जनों नेता शामिल हुए।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़