पूरी तरह स्वस्थ हुए शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो, विशेष विमान से रांची लाए जाएंगे

Jagarnath Mahto

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें चेन्नई से रांची लाने के लिए आज सुबह नौ बजे एक विशेष विमानरवाना किया गया।

रांची। चेन्नई में इलाज करा रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें रांची वापस लाने के लिए सोमवार को यहां से चिकित्सकों को लेकर एक विशेष विमान रवाना हुआ। उनके आज शाम तक वापस आ जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि महतो अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें चेन्नई से रांची लाने के लिए आज सुबह नौ बजे एक विशेष विमानरवाना किया गया। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड: नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण एवं उत्पीड़न के मामले में जांच के आदेश 

विमान में रिम्स क्रिटिकल केयर विभागाध्यक्ष डॉ. पीके भट्टाचार्य और औषधि विभाग के डॉक्टर अजीत डुंगडुंग भी गए हैं जो वहां मंत्री के स्वास्थ्य को लेकर गहन जांच करेंगे और संतुष्ट होने के बाद उन्हें अपनी देखरेख में आज शाम ही रांची लाएंगे। महतो 2020 में सितंबर महीने के अंतिम सप्ताह में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे। उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया गया था। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना वैक्सीन की बर्बादी, केंद्र और राज्य सरकारें आमने-सामने 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर एमजीएम चेन्नई के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम रांची बुलाई गई थी। इसके बाद टीम की सलाह पर महतो को 19 अक्टूबर को चिकित्सकों की देखरेख में एयर एंबुलेंस से चेन्नई भेजा गया था। चेन्नई के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर (एमजीएम)में मंत्री के फेफड़े प्रतिरोपित किए गए और तभी से उनका वहां इलाज जारी था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़