राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते झारखंड सरकार ने 31 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

jharkhand

राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर शुक्रवार को बताया कि उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह निर्देश जारी किया।

रांची। झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाने का निर्णय किया है। हालांकि, लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन पहले की तरह ही सख्ती से जारी रहेगा। फिलहाल लॉकडाउन की अवधि 30 जून के लिये ही थी। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर शुक्रवार को बताया कि उच्चस्तरीय बैठक के बाद कोविड-19 मामलों की राज्यस्तरीय कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष एवं झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने आज यह निर्देश जारी किया। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, 26 नए मामले सामने आए

वहीं, पहले के निर्णय के अनुसार राज्य में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर समेत सभी धार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थाएं, सिनेमाहाल, मॉल, सैलून, स्पा, होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बार, अंतरराज्यीय बस सेवा, स्वीमिंग पूल, इंटरटेनमेंट पार्क, जिम, कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे और लॉकडाउन के नियमों का अनुपालन सख्ती से जारी रहेगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़