मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए झारखंड पुलिस ने दिये आठ करोड़ रुपये

jharkhand

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण के इस संकट की घड़ी में आपसी सहयोग महत्वपूर्ण है। जनमानस के हितों की रक्षा के लिए सक्षम संस्थान एवं सक्षम व्यक्तियों को आगे आने की आवश्यकता है।

रांची। झारखंड पुलिस ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए शुक्रवार को अपने कर्मियों के एक दिन के वेतन का आठ करोड़ 30 लाख 15 हजार 40 रुपये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सौंपे। एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखण्ड मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव एल. खियांग्ते एवं पुलिस महानिदेशक एम. वी. राव ने मुलाकात कर मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए आठ करोड़ तीस लाख पंद्रह हजार चालीस रुपये की राशि का चेक सौंपा। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड सरकार ने कोरोना 'सहायता' मोबाइल एप से एक लाख से अधिक प्रवासी मजदूरों के खाते में पैसे ट्रांसफर किएं

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण के इस संकट की घड़ी में आपसी सहयोग महत्वपूर्ण है। जनमानस के हितों की रक्षा के लिए सक्षम संस्थान एवं सक्षम व्यक्तियों को आगे आने की आवश्यकता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़