लड़की का अपहरण कर किया बलात्कार, तलाब के पास मिली लड़की की लाश; 2 आरोपी गिरफ्तार

rape
Prabhasakshi

झारखंड के हजारीबाग में बलात्कार के बाद किशोरी की हत्या की गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार सुबह पाखी में एक तालाब के पास लड़की का शव मिला।

हजारीबाग (झारखंड)।हजारीबाग जिले में मतवारी भुइयां टोली से दो लोगों ने कथित तौर पर एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार को हुई और शनिवार सुबह पाखी में एक तालाब के पास लड़की का शव मिला।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

अधिकारी ने बताया कि मामले में पुलिस ने 20 और 22 साल की उम्र के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने कहा कि पीड़िता के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली लड़की का उस समय अपहरण किया, जब वह काम से घर लौट रही थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों आरोपियों ने लड़की का अपहरण करने और बलात्कार के बाद हत्या करके शव को ठिकाने लगाने का अपराध स्वीकार किया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़