रघुवर दास ने कहा- स्कूलों में पढ़ाई जाएगी अटलजी की जीवनी

jharkhand-to-include-vajpayees-life-in-school-curriculum
[email protected] । Aug 21 2018 8:44AM

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनी को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करेगी ताकि आनेवाली पीढ़ी उनके विचारों और उनके कार्यों के बारे में जान सके।

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की जीवनी को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल करेगी ताकि आनेवाली पीढ़ी उनके विचारों और उनके कार्यों के बारे में जान सके। इस संबंध में शिक्षा मंत्री को निर्देश भी राज्य सरकार द्वारा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड के निर्माता हैं। झारखण्ड राज्य उनकी देन है। राज्य की सवा तीन करोड़ जनता और राज्य सरकार का यह कर्तव्य बनता है कि उनके लिए कुछ विशेष करें। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने आज झारखण्ड सचिवालय में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सदैव हमारे आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बने रहेंगे। उनकी अस्थियां झारखण्ड की प्रमुख पांच नदियों में विसर्जित की जाएंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़