पासवान पर मांझी का हमला, कहा- SC/ST संशोधन विधेयक का ले रहे हैं श्रेय

jitan-ram-manjhi-attack-on-ram-vilas-paswan-for-taking-the-credit-of-sc-st-act
[email protected] । Aug 13 2018 8:36AM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पारित होने का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं।

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा(सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पारित होने का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। मांझी ने इसके लिए पासवान की आलोचना की। 

मांझी ने आरोप लगाया कि उनके (मांझी के) मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मुज़फ़्फ़रपुर जैसी घटनाओं की भनक उन्हें मिल रही थी जिसको लेकर उन्होंने कार्रवाई करने का मन बनाया था लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से ही हटा दिया। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता हर कार्यक्रम में उनका विरोध करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़