अधिक बर्तन होंगे तो थोड़ा बहुत शोर तो होता ही है, जीतन राम मांझी का बेतुका बयान, 12 करोड़ की आबादी है, घटनाएं होती रहती हैं

Jitan Ram Manjhi
Creative Common
अभिनय आकाश । Sep 14 2022 4:30PM

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ है और इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। बता दें की जीतन राम मांझी मंगलवार को वैशाली के भगवानपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।

बिहार के बेगूसराय में सड़क पर अंधाधुंध गोलीबारी की घटना ने देशभर में सुर्खियां बटोरी हैं। घटना के 20 घंटे से भी ज्यादा बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन के हाथ खाली नजर आ रहे हैं। वारदात को अंजाम देने वाले बाइकसवार बदमाशों को पुलिस दबोचने में अभी तक कामयाब नहीं हो पाई है। वहीं सात पुलसकर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। वहीं रेप जैसी घटना को लेकर  नेताओं की संवेदनहीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने इसको लेकर बेतुका बयान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: सुशासन बाबू के बिहार में 20 घंटे बाद भी बदमाशों का नहीं मिला कोई सुराग, 7 पुलसकर्मी पर गिरी गाज, धरने पर बैठे गिरिराज

जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार की आबादी 12 करोड़ है और इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं।  बता दें की जीतन राम मांझी मंगलवार को वैशाली के भगवानपुर में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए वैशाली जिले के जंदाहा सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अब आप देखिए कि जब ज्यादा बर्तन होते हैं तो खनक होती है। इस तरह की वारदात के पीछे सरकार को बदनाम करने की साजिश भी रची जाती है। जहां तक बिहार में कानून व्यवस्था का सवाल है उसके साथ किसी तरह का समझौता नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़