जेजेपी ने घोषित किए प्रत्याशी, सोनीपत से हुड्डा के सामने दिग्विजय चौटाला को टिकट

jjp-fields-digvijay-chautala-against-hooda-from-sonipat

चौटाला परिवार में फूट के कारण इनेलो से अलग हो कर बनीं जेजेपी हरियाणा में आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में आप तीन और जेजेपी बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

नयी दिल्ली। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने लोकसभा चुनाव के लिए हरियाणा से अपने तीनउम्मीदवारों के नामों की सोमवार को घोषणा की। पार्टी ने सोनीपत से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ दिग्विजय चौटाला को उतारा है। वहीं कुरुक्षेत्र से जय भगवान शर्मा और गुडगांव से महमूद खान को टिकट दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं: आप

चौटाला परिवार में फूट के कारण इनेलो से अलग हो कर बनीं जेजेपी हरियाणा में आप के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। हरियाणा में आप तीन और जेजेपी बाकी सात सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़