हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र के परिवार से मिले जेपी नड्डा, जयराम ठाकुर भी रहे मौजूद

 JP Nadda
अंकित सिंह । Jul 5 2021 12:53PM

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत कई दिनों से बिगड़ी हुई है। उन्हें शिमला के इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान आज उन्होंने आईजीएमएस अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता वीरभद्र सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि उनके (वीरभद्र सिंह) परिवार के लोगों से मुलाकात हुई। हम सब लोग ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वो जल्द ठीक हों। हम सब जानते हैं कि वो एक गोल्ड व्यक्तित्व हैं, ऐसी परिस्थितियों में अपने आप को ठीक करने में उनकी इच्छाशक्ति बहुत मजबूत है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह की तबीयत कई दिनों से बिगड़ी हुई है। उन्हें शिमला के इन्दिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वीरभद्र सिंह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं। इससे पहले वह 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे। इसके बाद उन्हें शिमला से मोहाली ले जाया गया था। दो सप्ताह ईलाज के बाद वीरभद्र सिंह हाल ही में शिमला लौटे थे। उसके कुछ दिन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी व उन्हें आईजीएमसी शिमला लाया गया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़