डिब्रूगढ़ की चुनावी सभा में बोले जेपी नड्डा, असम की अस्मिता को बीजेपी ही रख सकती है सुरक्षित

असम के चुनावी संग्राम में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे। डिब्रूगढ़ की चुनावी सभी में जेपी नड्डा ने कहा कि चुनावी मौसम में यहां पर आकर कई लोग वादे कर रहे हैं। लेकिन असम की अस्मिता को बीजेपी ही सुरक्षित रख सकती है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने असम की सभ्यता को चोट पहुंचाई है। कांग्रेस पार्टी ने असम की सुरक्षा को कभी तरजीह नहीं दी, इसलिए यहां परेशानियां बढ़ती गई। लेकिन पिछले 5 साल में सर्बानंद सोनोवाल की सरकार आई तो असम की तस्वीर बदल दी गई।
इसे भी पढ़ें: रथ हमला मामला: तृणमूल कांग्रेस पर बरसे अमित मालवीय, बोले- पिशि किससे इतनी डरी हुई हैं ?
नड्डा ने कहा कि हमे तय करना है कि क्या हम असम की संस्कृति की रक्षा करेंगे या बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व में जिस तरह से समाज को बांटने की कोशिश हो रही है, उसका साथ देंगे। इस बात को हमे तय करने की ज़रूरत है। कांग्रेस पार्टी के हाथी के दांत दिखाने के ओर है और खाने के ओर है। इससे पहले यहां कांग्रेस ने 15 साल राज किया। बोडोलैंड आंदोलन के दौरान 2,155 लोग मारे गए थे। 2,084 लोग सुरक्षा कर्मी मारे गए थे। 1,300 लोगों का अपहरण हुआ था। भाजपा आई तो बोडो आंदोलन समझौते में बदल गया और उनके विकास के लिए 1,500 करोड़ रुपए भी दिए गए हैं।