मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का जेपी नड्डा ने किया ‘तर्पण, कहा- बंगाल में आतंक का राज

jp-nadda-targeted-mamata-banerjee-said-there-is-a-secret-of-terror-in-west-bengal
[email protected] । Sep 28 2019 2:12PM

‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है। नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का वक्त खत्म हो गया है।

कोलकाता। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में ‘‘जंगल राज’’ और ‘‘आतंक का राज’’ है। नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों में राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का ‘तर्पण’ भी किया।

‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक ऐसी रस्म है जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल अर्पित किया जाता है। नड्डा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार का वक्त खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में ‘‘मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं’’ के परिवार के सदस्यों को न्याय नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले ‘भाजपा के 80 कार्यकर्ताओं का नड्डा करेंगे ‘तर्पण’

उन्होंने ‘‘सामूहिक तर्पण’’ करने के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में टीएमसी सरकार में ‘जंगल राज’ और आतंक का राज है। कानून का शासन न होने के कारण यहां ‘गुंडा राज’ है।’’ भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा, ‘‘लेकिन यह ‘जंगल राज’ जल्द ही खत्म हो जाएगा क्योंकि टीएमसी सरकार का समय खत्म हो गया है।’’ उन्होंने कहा कि बनर्जी पश्चिम बंगाल में तेजी से अपना राजनीतिक आधार खो रही हैं। मुख्यमंत्री होने के नाते उनके पास कोई दूरदृष्टि नहीं है।

बंगाल में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं का नड्डा ने किया ‘तर्पण’

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ वर्षों के दौरान राजनीतिक हिंसा में ‘जान गंवाने वाले’ ‘भाजपा के कार्यकर्ताओं’ का शनिवार को ‘तर्पण’ किया। ‘तर्पण’ पितृ पक्ष में की जाने वाली एक रस्म है, जिसमें पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें जल आर्पित किया जाता है। तर्पण महालय या पितृ पक्ष में किया जाता है, जिसके बाद दुर्गा पूजा उत्सव की शुरुआत होती है। भाजपा के राज्य महासचिव सयानतन बसु ने कहा, ‘‘दिवंगत 80 भाजपा कार्यकर्ताओं का तर्पण बाघबाजार घाट में किया गया। इस दौरान दिवंगत भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।’’ तर्पण के दौरान राज्य में पार्टी अध्यक्ष दिलीप घोष और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़