न्यायमूर्ति मुरलीधर ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की ली शपथ

justice-s-muralidhar-takes-oath-as-judge-at-punjab-and-haryana-high-court
[email protected] । Mar 7 2020 9:43AM

न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शपथग्रहण समारोह के दौरान उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

चंडीगढ़। न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर ने शुक्रवार को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद की शपथ ली। आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक शपथग्रहण समारोह के दौरान उच्च न्यायालय के सभी न्यायाधीश, रजिस्ट्रार, रजिस्ट्री के अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता और उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वकीलों ने उच्च न्यायालय में 58 वर्षीय न्यायमूर्ति मुरलीधर का भव्य स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: तबादले पर बोले न्यायमूर्ति मुरलीधर, सूचना 17 फरवरी को मिल गई थी

उच्च न्यायालय की ओर जाने वाली सड़कें ऐसे बैनरों से पटी थीं जिनपर लिखा था ‘‘दिल्ली ने खोया- पंजाब ने पाया’’। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति मुरलीधर का स्थानांतरण 26 फरवरी को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय किया गया था। उसी दिन उनकी अध्यक्षता वाली पीठ ने दिल्ली पुलिस द्वारा कथित नफरत फैलाने वाले भाषण देने के मामले में भाजपा के तीन नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी।

इसे भी पढ़ें: भाजपा का आरोप, सोनिया समेत विपक्षी नेताओं के भड़काने का नतीजा है दिल्ली हिंसा

दिल्ली उच्च न्यायालय में गुरुवार को विदाई समारोह के दौरान न्यायमूर्ति मुरलीधर पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरण किए जाने से उत्पन्न विवाद पर स्थिति स्पष्ट की। न्यायमूर्ति मुरलीधर ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एसए बोबडे से हुए संवाद में उन्होंने कहा था कि वह प्रस्ताव से सहमत हैं एवं इस पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कोलेजियम ने 12 फरवरी को न्यायमूर्ति मुरलीधर को पंजाब-हरियाणा उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की अनुशंसा की थी।

इसे भी देखें: जस्टिस मुरलीधर के तबादले पर मचा संग्राम, समझ लें क्या कुछ हुआ ?

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़