JVM अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 149 सदस्यीय नयी कार्यसमिति का गठन किया

jvm-president-babulal-marandi-constitutes-149-member-new-working-committee
[email protected] । Jan 18 2020 11:53AM

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी की 149 सदस्यीय नई कार्यसमिति गठित की जिसमें नौ केन्द्रीय उपाध्यक्षों एवं एक प्रधान महासचिव समेत सात केन्द्रीय महासचिवों की नियुक्ति भी शामिल है।

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को पार्टी की 149 सदस्यीय नई कार्यसमिति गठित की जिसमें नौ केन्द्रीय उपाध्यक्षों एवं एक प्रधान महासचिव समेत सात केन्द्रीय महासचिवों की नियुक्ति भी शामिल है। हालांकि, महत्वपूर्ण यह है कि उन्होंने पार्टी के विधायक दल के नेता प्रदीप यादव एवं विधायक बंधू तिर्की को इस बार पार्टी में कोई पद नहीं दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: हेमंत सरकार के गठन के बाद झारखंड में कानून व्यवस्था बिगड़ी: भाजपा

पांच जनवरी को यहां हुई पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक के निर्णय के आलोक में झारखंड विकास मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज यह फैसला किया। हालिया विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बाबूलाल मरांडी के भाजपा में शामिल होने की चर्चा जोरों पर है, जिसका पार्टी विधायक प्रदीप यादव और बंधू तिर्की विरोध कर रहे हैं। यद्यपि बाबूलाल मरांडी ने अबतक इन अटकलों की पुष्टि नहीं की है।

इसे भी पढ़ें: धोनी के फैंस के लिए अच्छी खबर! क्रिकेट मैदान में अभ्यास करते नज़र आएं Mr. Cool

झारखंड जीत को लेकर एमपी काँग्रेस में उत्साह

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़