कलाम साहब की जयंती पर वेंकैया नायडू ने किया याद, कहा- प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे

Dr APJ Abdul Kalam

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। वह हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।’’

नयी दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें याद किया और ‘सपनों को साकार’ करने के उनके कथन का भी स्मरण किया। कलाम का जन्म 1931 में आज के दिन तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। कलाम को ‘जनता का राष्ट्रपति’ बताते हुए नायडू ने कहा कि वह सादगी और ज्ञान की प्रतिमूर्ति थे। 

इसे भी पढ़ें: गांधी के आदर्श मानवता के समक्ष चुनौतियों से मुकाबले में राह दिखाते रहेंगे: वेंकैया नायडू 

उप राष्ट्रपति कार्यालय ने नायडू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘भारत की रक्षा और अंतरिक्ष क्षमताओं को मजबूत करने में उनका अमूल्य योगदान रहा है। वह हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।’’ नायडू ने कलाम के शब्दों को उद्धृत किया, ‘‘सपने, सपने, सपने। सपने विचारों में बदलते हैं और विचार कर्म में।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़