कर्नाटक के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का सवाल टाला

 Arun Singh

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपनी संभावित विदाई का संकेत दे चुके हैं, लेकिन पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह बृहस्पतिवार को नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को टालते दिखे। दिल्ली में संवाददाताओं ने जब इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आप सभी को नमस्कार।

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा अपनी संभावित विदाई का संकेत दे चुके हैं, लेकिन पार्टी के राज्य प्रभारी अरुण सिंह बृहस्पतिवार को नेतृत्व परिवर्तन के सवाल को टालते दिखे। दिल्ली में संवाददाताओं ने जब इस संबंध में उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो उन्होंने कहा, ‘‘मेरा आप सभी को नमस्कार। हम किसी दिन साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे। हम साथ बैठकर चाय भी पीएंगे।’’ येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाले बागी विधायकों द्वारा तेवर कड़े किए जाने के बीच सिंह ने जून में बेंगलुरु जाकर पार्टी नेताओं, मंत्रियों और विधायकों से विचार विमर्श किया था।

इसे भी पढ़ें: राजसभा में छीनकर फाड़ा गया IT मंत्री का कागज, हरदीप पुरी और TMC सांसद के बीच तीखी नोकझोंक

इसके बाद उन्होंने येदियुरप्पा के काम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार उनके नेतृत्व में अच्छा काम कर रही है।सिंह ने कहा, ‘‘हमारे सभी कार्यकर्ता, मंत्री और विधायक एकजुट हैं और उनके बीच किसी तरह का मतभेद नहीं है।’’ इसके बावजूद राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा है।

इसे भी पढ़ें: पेगासस प्रकरण: हरियाणा के कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने राजभवन जाने से उन्हें रोका

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने बृहस्पतिवार को पहली बार अपनी संभावित विदाई का संकेतदेते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व 25 जुलाई को निर्देश देगा जिसका वह अनुपालन करेंगे। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के विश्वसनीय लोगों में हैं जिन्हें पार्टी ने 75 साल की उम्र होने के बावजूद राज्य का नेतृत्व करने का मौका दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़