कर्नाटक उपचुनाव: कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन को दो लोकसभा सीटों पर बढ़त

karnataka-by-election-2018-results-updats
[email protected] । Nov 6 2018 12:02PM

कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई और शुरूआती रुझान के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में शनिवार को हुए उपचुनावों के लिए डाले गए मतों की गिनती आज सुबह से शुरू हो गई और शुरूआती रुझान के मुताबिक सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के उम्मीदवार लोकसभा की दो सीटों और विधानसभा की दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। वहीं भाजपा शिवमोगा लोकसभा सीट पर आगे चल रही है। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस को बेल्लारी सीट पर बढ़त है और गठबंधन की उसकी सहयोगी जनता दल (सेक्युलर) मांड्या संसदीय सीट पर आगे है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में लोकसभा, विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतगणना जारी

जद(एस)-कांग्रेस गठबंधन को क्रमश: रामनगर और जामखंडी विधानसभा सीटों पर भी बढ़त हासिल है। बेल्लारी में कांग्रेस के वी एस उगरप्पा भारतीय जनता पार्टी के जे शांता से 84,257 मतों से आगे चल रहे हैं। शिवमोगा में, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के बेटे भाजपा के वी वाई राघवेंद्र जद (एस) के मधु बंगरप्पा से 9,665 मतों से आगे चल रहे हैं। मांड्या में जद(एस) के शिवरामे गौड़ा भाजपा के सिद्धरमैया से आगे चल रहे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़