आलाकमान के साथ विचार-विमर्श के बाद होगा पदाधिकारियों की नियुक्ति पर फैसला: राव

karnataka-cong-office-bearers-to-be-decided-after-talks-with-high-command-says-rao
[email protected] । Sep 7 2019 6:53PM

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति को भंग कर दिया था। राज्य में लोकसभा चुनाव में पार्टी को महज दो सीटों पर जीत मिली थी।

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडु राव ने शनिवार को कहा कि पार्टी की राज्य इकाई में पदाधिकारियों की नियुक्ति पर कोई फैसला 12 सितंबर को दिल्ली में आलाकमान के साथ विचार-विमर्श करने के बाद किये जाने की उम्मीद है। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के बाद कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति को भंग कर दिया था। राज्य में लोकसभा चुनाव में पार्टी को महज दो सीटों पर जीत मिली थी। 

इसे भी पढ़ें: लोकतंत्र पर संकट बताकर IAS अधिकारी ने दिया इस्तीफा

हालांकि राज्य इकाई के अध्यक्ष राव और कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर भांदरे को नहीं हटाया गया था। राव ने पदाधिकारियों की नियुक्ति में देरी को लेकर पूछे गए सवाल से जवाब में कहा कि हम 12 सितंबर को दिल्ली जा रहे हैं। एक बैठक बुलाई गई है और चीजों को अंतिम रूप दिया जा सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़