कर्नाटक सरकार ने किसानों की कर्जमाफी के लिए 5,450 करोड़ किए जारी: मुख्यमंत्री

karnataka-govt-has-released-rs-5-450-crore-so-far-for-farm-loan-waiver-says-kumaraswamy
[email protected] । Feb 8 2019 2:44PM

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि मौजूदा 61.5 लाख लाभार्थियों के अलावा इस योजना में अन्य 52 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गये।

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को विधानसभा में 2019-20 का बजट पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिये अबतक 5,450 करोड़ रुपये जारी किये। जनता दल (एस)-कांग्रेस की सरकार का यह दूसरा बजट है। वित्त मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे कुमारस्वामी ने कहा कि इससे करीब 12 लाख किसानों को लाभ हुआ है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि केंद्र की आयुष्मान भारत योजना को आरोग्य कर्नाटक के साथ जोड़ा जाएगा और इसका नाम ‘आयुष्मान कर्नाटक’ रखा जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार पर मंडरा रहा संकट, कांग्रेस के चार बागी विधायक गायब

कुमारस्वामी ने कहा कि मौजूदा 61.5 लाख लाभार्थियों के अलावा इस योजना में अन्य 52 लाख लोगों को जोड़ा जाएगा। बीएस येदियुरप्पा की अगुवाई में भाजपा सदस्य सदन से बहिर्गमन कर गये। भाजपा सदस्य बुधवार से शुरू बजट सत्र की कार्यवाही का विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकार के पास बहुमत नहीं है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर भाजपा पर गठबंधन सरकार को गिराने का आरोप लगाया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़