जनता ने कांग्रेस के खिलाफ दिया जनादेश, हम बनाएंगे सरकार: येदियुरप्पा

Karnataka, Karnataka Election Result yeddyurappa live updates

कर्नाटक में बहुमत का पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया को संबोधित किया।

बेंगलुरू। कर्नाटक में बहुमत का पेंच फंसता हुआ दिखाई दे रहा है। इस दौरान देश की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के खिलाफ जनादेश दिया, प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। लोगों ने कांग्रेस को खारिज कर दिया है। हम गठबंधन को लेकर पार्टी हाई कमान से बात कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद वह तुरंत ही जेडीएस के नेताओं से मुलाकात के लिए निकल गए है। बता दें कि सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी और बादामी सीट से चुनाव लड़ा था। जिनमें से चामुंडेश्वरी सीट से करीब 36,000 वोटों से करारी शिकस्त मिली है। जबकि सिद्धरमैया ने बादामी सीट पर भाजपा के बी श्रीरामुलू को 1,696 मतों के अंतर से हरा दिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़