कर्नाटक का सियासी नाटक, निर्दलीय विधायक ने भी कांग्रेस-जेडीएस सरकार से वापस लिया समर्थन

karnataka-political-drama-independent-mla-also-supported
अभिनय आकाश । Jul 8 2019 11:34AM

कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वाले विधायकों में 10 कांग्रेस और 3 जनता दल यूनाइटेड (जेडीएस) के हैं।

बेंगलुरु। कर्नाटक में जारी संकट के बीच कांग्रेस-जेडीएस सरकार के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। कर्नाटक के मंत्री और निर्दलीय विधायक नागेश ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दिया। निर्दलीय विधायक नागेश ने अपना मंत्री पद छोड़ते हुए कांग्रेस-जेडीएस सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया है। उन्होंने इसको लेकर राज्यपाल को भी चिट्ठी लिख दी है। एक तरफ कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा भी रणनीति बनाने में लगी है।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक राजनीतिक संकट: विधायकों ने कहा- इस्तीफा वापस नहीं लेंगे

भाजपा विधायक आर. अशोका पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा से मुलाकात करने पहुंचे हैं। गौरतलब है कि विधायकों की टूटी हुई बैसाखी पर खड़ी कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार कभी भी गिर सकती है। बिगड़े हुए हालात के बीच सीएम कुमारस्वामी अमेरिका से लौट तो आए हैं, लेकिन सरकार बचा पाएंगे इसकी उम्मीद एक-एख कर छोड़कर जाते साथियों के साथ क्षीण होती जा रही है। इससे पहले कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस के 13 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वाले विधायकों में 10 कांग्रेस और 3 जनता दल यूनाइटेड (जेडीएस) के हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़