कर्नाटक निकाय चुनाव में बीजेपी को लगा जोर का झटका, कांग्रेस के खाते में गई 498 सीट

Karnataka
अभिनय आकाश । Dec 30 2021 6:39PM

कर्नाटक शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी और जेडीएस को पछाड़ते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। ग्रेस पार्टी की जीत से गदगद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विट कर बीजेपी पर निशाना साधा है।

सत्तारूढ़ बीजेपी को पछाड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक के स्थानीय निकाय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी जगह बनाई है। कर्नाटक के 1184 वार्डों वाले कुल 58 शहरी स्थानीय निकायों में 27 दिसंबर को मतदान हुआ था और परिणाम आज घोषित किए गए। कांग्रेस ने 498 सीटें, बीजेपी को 437, जेडीएस ने 45 और अन्य ने 204 सीटों पर जीत हासिल की। कांग्रेस पार्टी की जीत से गदगद कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्विट कर बीजेपी पर निशाना साधा है। इस जीत से गदगद कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कर्नाटक सरकार पर हमला बोला। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हमारे सभी कन्नड़ भाइयों और बहनों को उनके आशीर्वाद और कर्नाटक निकाय चुनाव में विश्वास करने के लिए धन्यवाद। जनता तक पहुंचे और पार्टी की जीत के पथ प्रदर्शक रहे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को विशेष बधाई।

किसे कितने प्रतिशत वोट मिले

 पार्टी %
 कांग्रेस  42.06 %
 बीजेपी 36.90 %
 जेडीएस 3.8 % 
 अन्य 17.22 % 

 कहां किसे मिली जीत

नगर पालिका परिषद के 166 वार्डों में से कांग्रेस को 61, भाजपा को 67, जेडीएस को 12 और अन्य को 26 सीटें प्राप्त हुई। नगर परिषद के 441 वार्डों में से कांग्रेस को 201, भाजपा को 176 और जेडीएस को 21 सीटें मिली। पटाना के 588 वार्डों में से पंचायतों में कांग्रेस को 236, भाजपा को 194 और जेडीएस को 12 जबकि अन्य ने 135 वार्डों में जीत हासिल की। कराटागी नगर पालिका चुनावों में, कोप्पल में 23, होस्पेटे में 35, रामनगर (बिदादी नगर पालिका चुनाव) में 23, बेंगलुरु में 23 (जिगनी नगर पालिका चुनाव), दक्षिण कन्नड़ में 17 (कोटकारू नगर पंचायत चुनाव), 19 कोप्पल में मतदान हुआ। भाग्यनगर नगर पंचायत चुनाव), 14 विजयपुरा (नालथवाड़ा नगर पंचायत चुनाव), 16 चित्रदुर्ग (नायकनहल्ली नगर पंचायत चुनाव), 17 विजयपुरा (कोल्हार नगर पंचायत चुनाव), 18 हावेरी (गुट्टल नगर पंचायत चुनाव), 18 दक्षिण कन्नड़ में (विटला नगर पंचायत चुनाव), विजयपुरा में 16 (निदागुंडी नगर पंचायत चुनाव), बेलगावी में 17 (यक्षम्बा नगर पंचायत चुनाव), चिक्कमगलूर में 35, शिरा में 30 सीटें प्राप्त हुई। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़