कर्पूरी ठाकुर का जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा: प्रधानमंत्री मोदी

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Jan 24 2025 9:51AM
पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका जीवन व आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।
भारत सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को पिछले साल मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। जननायक ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया और इस दिशा में अनेक प्रयास किए। उनका जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा। दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को और निधन 17 फरवरी 1988 को हुआ था।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़