- |
- |
अब गोरखपुर में ट्रेन हादसा, डिब्बे के 4 पहिये पटरी से उतरे
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- अक्टूबर 11, 2018 17:43
- Like

काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये गोरखपुर के डोमिनगढ़ यार्ड के पास बृहस्पतिवार दोपहर पटरी से उतर गये।
लखनऊ। काठगोदाम से हावड़ा जाने वाली ट्रेन बाघ एक्सप्रेस के एक डिब्बे के चार पहिये गोरखपुर के डोमिनगढ़ यार्ड के पास बृहस्पतिवार दोपहर पटरी से उतर गये। ट्रेन की गति धीमी होने के कारण हादसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना पर संज्ञान लेते हुये जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने को कहा है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि काठगोदाम से हावड़ा जा रही 13020 बाघ एक्सप्रेस ट्रेन जब बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे डोमिनगढ़ यार्ड के पास पहुंची तो अचानक ट्रेन के दूसरे डिब्बे के पिछले हिस्से में लगे चार पहिये पटरी से उतर गये। चूंकि ट्रेन की रफ्तार बहुत धीमी थी इसलिए कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि तुरंत ट्रेन को रोक दिया गया। इस दुर्घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है। नाहीं कोई अन्य नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि पटरी की मरम्मत की जा रही है। ट्रेन एक घंटे में अपने गंतव्य की ओर रवाना हो जाएगी। उधर लखनऊ में प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुये गोरखपुर के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिये हैं। गौरतलब है कि कल बुधवार को रायबरेली के हरचंदपुर में न्यू फरक्का एक्सप्रेस का इंजन और कुछ डिब्बे पटरी से उतर गये थे। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गयी थी जबकि नौ गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अंडमान-निकोबार में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4,983 हुए
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 12:14
- Like

अंडमान में कोरोना वारयस संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
पोर्ट ब्लेयर। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में कोविड-19 का एक नया मामला सामने आने के बाद केन्द्रशासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,983 हो गए। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमितों के सम्पर्क में आए लोगों की पहचान करने के क्रम में ये नए मामले सामने आए।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में एक व्यक्ति संक्रमणमुक्त भी हुआ और केन्द्र शासित प्रदेश में ठीक हुए लोगों की संख्या अब 4,896 हो गई। अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 25 लोगों का अभी कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है। यहां वायरस से अभी तक 62 लोगों की मौत हुई है। अधिकारी ने बताया कि अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अभी तक कुल 2,03,739 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की है। यहां संक्रमण की दर 2.45 प्रतिशत है।
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ी याचिका पर सुनवाई टली, अब 20 जनवरी को होगी
- अनुराग गुप्ता
- जनवरी 18, 2021 11:55
- Like

याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
नयी दिल्ली। किसानों की ट्रैक्टर रैली से जुड़ी दिल्ली पुलिस की याचिका को उच्चतम न्यायालय ने फिलहाल टाल दिया है। बता दें कि अब 20 जनवरी को सुनवाई होगी।उल्लेखनीय है कि याचिका के जरिए दिल्ली पुलिस 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में व्यवधान डाल सकने वाले किसानों की प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली या इसी तरह के अन्य प्रदर्शन को रोकने के लिए न्यायालय से आदेश जारी करने का अनुरोध किया था।
Hearing in the application filed by Delhi Police seeking a direction to put an injunction on the proposed tractor rally on Republic Day: Supreme Court says that they will hear the matter day after tomorrow. pic.twitter.com/zwy804KXfd
— ANI (@ANI) January 18, 2021
दिल्ली में बादल छाने के कारण न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
- प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क
- जनवरी 18, 2021 11:44
- Like

दिल्ली में बादल छाने से न्यूनतम तापमान बढ़ गया है।उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
नयी दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को पुरवाई हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसने बताया कि अधिकमत तापमान के 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 5.7 और 15.3 डिग्री सेल्सियस रहने के कारण दिनभर ठंड की स्थिति बनी रही थी।
इसे भी पढ़ें: घट रहे कोरोना के मामले, भारत में 24 घंटे में कोविड-19 से सबसे कम 145 लोगों की मौत
आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में पुरवाई हवा चल रही है, जो बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से आने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के मुकाबले कम सर्द होती हैं। इस बीच, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 380 दर्ज किया गया। रविवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 347 था। शनिवार को यह 407, शुक्रवार को 460, बृहस्पतिवार को 429 और बुधवार को 354 था। उल्लेखनीय है कि 0-50 के बीच एक्यूआई को ‘बेहतर’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘सामान्य’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

