केजरीवाल और सिसोदिया रच रहे हैं मुझे आपराधिक मामलों में फंसाने की साजिश: विजेंद्र गुप्ता
उन्होंने कहा, ‘‘वे सहानुभूति हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी को भी फंसा सकते हैं। और यह बात सभी को मालूम है। ’’
नयी दिल्ली। दिल्ली भाजपा के नेता विजेंद्र गुप्ता ने रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर आपराधिक मामलों में गलत ढंग से फंसाने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी। रोहिणी के विधायक गुप्ता ने यह दावा तब किया है जबकि एक दिन पहले ही केजरीवाल ने आरोप लगाया था किजिस तरह इंदिरा गांधी की हत्या की गयी थी, भारतीय जनता पार्टी उसी तरह निजी सुरक्षा अधिकारी द्वारा उनकी हत्या करवा देगी।
इसे भी पढ़ें: परिणाम से पहले भाजपा के खिलाफ नायडू का ''ऑपरेशन सरकार''
गुप्ता ने संसद मार्ग थाने में दर्ज करायी अपनी शिकायत में कहा है, ‘‘केजरीवाल और सिसोदिया आपराधिक मामलों में मुझे गलत ढंग से फंसाने के लिए मेरे विरूद्ध बड़ी साजिश रच रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे सहानुभूति हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और अपने राजनीतिक लाभ के लिए किसी को भी फंसा सकते हैं। और यह बात सभी को मालूम है। ’’
इसे भी पढ़ें: BJP पर AAP का आरोप, इंदिरा गांधी की तरह हो सकती है केजरीवाल की हत्या
भाजपा विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक ने खुद ही चार मई को दिल्ली के मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान अपने ऊपर हमला करवाने की पूरी साजिश रची थी। दिल्ली पुलिस के अनुसार उसे शिकायत मिल गयी है और वह जरूरी कार्रवाई करेगी।
अन्य न्यूज़