केजरीवाल ने ऋषि कपूर के निधन पर जताया शोक, बोले- इस तरह अचानक चले जाने से हूं दुखी

kejriwal

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ ऋषि कपूर के इस तरह अचानक चले जाने से दुखी हूं। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारत की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार ऋषि कपूर के निधन पर शोक व्यक्त किया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ ऋषि कपूर के इस तरह अचानक चले जाने से दुखी हूं। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारत की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। बहुत बड़ी क्षति है। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।’’

इसे भी पढ़ें: फ़िल्म अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, कहा- कला जगत को हुई अपूर्णीय क्षति

अभिनेता के भाई रणधीर कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें अचानक तबीयत खराब होने पर बुधवार रात में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। करीब एक साल तक अमेरिका में कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता पिछले साल सितंबर में भारत लौट आए थे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़