यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल ने दी नई डेडलाइन, BJP का तंज- स्क्रिप्ट वही, तारीख नई!

Yamuna
अंकित सिंह । Nov 18 2021 3:44PM

दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल के अलग-अलग समय के बयान है। वीडियो के साथ ही बीजेपी ने ट्वीट में लिखा कि स्क्रिप्ट वही, तारीख नई।

दिल्ली से होकर गुजरने वाली यमुना की सफाई को लेकर अरविंद केजरीवाल ने नया एक्शन प्लान तैयार किया है। केजरीवाल ने इस बात की भी उम्मीद जताई है कि 2025 तक यमुना साफ हो जाएगी। इसको लेकर केजरीवाल ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने यह तक कह दिया कि अगले चुनाव से पहले मैं आप सब के साथ यमुना में डुबकी लगाऊंगा। इसको लेकर बीजेपी ने केजरीवाल पर तंज कसा है। बीजेपी ने तंज कसते हुए लिखा कि स्क्रिप्ट वही, तारीख नई।

दिल्ली बीजेपी ने केजरीवाल को लेकर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में यमुना की सफाई को लेकर केजरीवाल के अलग-अलग समय के बयान है। वीडियो के साथ ही बीजेपी ने ट्वीट में लिखा कि स्क्रिप्ट वही, तारीख नई। यमुना जी की सफ़ाई को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल का हर साल वही झूठ। दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि 2013, 14, 15, 17, 19 और 20 में आपने यमुना को साफ करने की घोषणा की थी आज पुनः यह घोषणा करने पर आपको बधाई! यमुना में 80% गंदगी सीधा दिल्ली से जाती है, केंद्र ने दिल्ली सरकार को STP के लिए ₹2409Cr दिए थे जो आज तक नही लगे। केजरीवाल जी आप सच में दिल्लीवासियों का दुख दर्द समझते हैं।

इसे भी पढ़ें: यमुना की गंदगी पर बोले केजरीवाल, अगले चुनाव से पहले साफ नदी में लगाऊंगा डुबकी, इन 6 एक्शन प्लान से होगी सफाई

आपको बता दें कि यमुना की गंदगी को लेकर लगातार कई दावे किए जाते हैं। लेकिन यमुना अभी भी गंदी है। हाल में ही छठ पूजा के दौरान की कुछ तस्वीरें आई थी जिसमें श्रद्धालु यमुना के झाग में खड़े होकर पूजा कर रहे थे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और उनके यमुना के सफाई वाले दावे को लेकर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। इसी कड़ी में आज अरविंद केजरीवाल ने यमुना की सफाई को लेकर अपने प्लान बताएं। यमुना में बिना साफ किए हुए सीवर गिरा दिए जाते हैं। दिल्ली में हमारे पास 600 MGD सीवर साफ करने की क्षमता है, लेकिन हमें 750-800 MGD की ज़रूरत है। सीवर ट्रीटमेंट के नए प्लांट बनाने, पुराने प्लांटों की क्षमता बढ़ाने और टेक्नोलॉजी बदलने का काम कर रहे हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़