केजरीवाल को लगा झटका, अलका लांबा की कांग्रेस में हुई घर वापसी

kejriwal-gets-a-shock-alka-lamba-returns-home-to-congress
अभिनय आकाश । Oct 12 2019 2:56PM

इससे पहले अलका लांबा ने जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने से भी कम वक्त शेष है। ऐसे में तमाम दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं। दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को एक बड़ा झटका लगा है। चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा ने कांग्रेस कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। अलका लांबा ने एक महीने पहले ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। अलका लांबा दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। जिससे संबंधित ट्वीट अलका ने अपने ट्वीटर अकाउंट से किया। अलका ने लिखा कि आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहूँच कर दिल्ली काँग्रेस के प्रभारी पीसी चाको जीव अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूँ।

इससे पहले अलका लांबा ने जब कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी तभी से उनके कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं। गौरतलब है कि 2014 में आप में शामिल होने से पहले अलका लांबा कांग्रेस में 20 साल रह चुकी हैं। वह कांग्रेस के छात्र  संगठन एनएसयूआई से पहली बार दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं थी। 2003 में उन्होंने मोती नगर विधानसभा सीट से भाजपा नेता मदन लाल खुराना के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गईं थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़