केजरीवाल ने किया चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम का दौरा, सारंग उत्सव में हिस्सा लिया

kejriwal-in-seoul-visits-cheonggyecheon-stream-attends-sarang-festival
[email protected] । Sep 13 2018 10:13AM

दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम का दौरा किया। चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम एक लोकप्रिय सार्वजनिक स्थल और एक शहरी नवीकरण परियोजना है।

सोल। दक्षिण कोरिया की यात्रा पर गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम का दौरा किया। चेओंगग्येचिओन स्ट्रीम एक लोकप्रिय सार्वजनिक स्थल और एक शहरी नवीकरण परियोजना है। केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के बाद से पहली बार विदेश का द्विपक्षीय दौरा कर रहे हैं। उनके साथ शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन भी मौजूद हैं।

आप नेता ने यहां चल रहे भारत महोत्सव ‘सारंग 2018’ में भी हिस्सा लिया। वह योनसेई विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और दक्षिण कोरिया के लोगों को भारत की विरासत की झलक दिखाने के लिए सोल स्थित भारतीय दूतावास की सराहना की।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़