AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं से बोले मुख्यमंत्री केजरीवाल, सार्वजनिक स्थानों पर जाकर वितरित करें मास्क

Arvind Kejriwal

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रिय आप विधायक, सांसद, पार्षद, कार्यकर्तागण। आप सार्वजनिक स्थानों पर जाएं और उन लोगों को मुफ्त मास्क वितरित करें जिन्होंने मास्क नहीं पहना हो।

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आप नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे उन लोगों के बीच मुफ्त मास्क वितरित करें जिन्होंने मास्क नहीं पहना हो। उन्होंने इसे देशभक्ति और मानवता की सेवा का सबसे अच्छा तरीका बताया। आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने अन्य राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि वे अपने कार्यकर्ताओं को ऐसा करने के लिए कहें। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से मुबंई विमान और रेल सेवा हो सकती है बंद, महाराष्ट्र सरकार करेगी फैसला ! 

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ प्रिय आप विधायक, सांसद, पार्षद, कार्यकर्तागण। आप सार्वजनिक स्थानों पर जाएं और उन लोगों को मुफ्त मास्क वितरित करें जिन्होंने मास्क नहीं पहना हो। आज, यह सर्वश्रेष्ठ देशभक्ति एवं मानव सेवा है। मैं सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रह करता हूं कि वे अपने कार्यकर्ताओं से ऐसा करने के लिए कहें। आइए, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए हाथ मिलाएं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़