नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे केजरीवाल

kejriwal-will-attend-narendra-modi-s-swearing-in-ceremony

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

नयी दिल्ली। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि मुख्यमंत्री को समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है और वह इसमें भाग लेंगे। दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी आप और भारतीय जनता पार्टी भाजपा दोनों एक दूसरे पर हमला बोलते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: BJP ने दिल्ली में जल संकट पर AAP सरकार पर किया हमला

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष और तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित ने कहा कि उन्हें मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है। दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़