केरल पुलिस ने किशोरी से बलात्कार के आरोप में छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

rape
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन घटनाओं में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान सामले आया।

केरल पुलिस ने एक किशोरी के साथ कथित तौर पर विभिन्न स्थानों पर कई बार बलात्कार किये जाने के मामले में कम से कम चार प्राथमिकी दर्ज की हैं और छह व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ये गिरफ्तारियां 18 वर्षीय लड़की के बयान के आधार पर की गईं। लड़की ने आरोप लगाया है कि 16 साल की उम्र से उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दो प्राथमिकी के सिलसिले में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति पहले ही एक अलग मामले में जेल में है। पुलिस ने बताया कि बलात्कार के मामलों में कुल चार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इन घटनाओं में 60 से अधिक लोगों के शामिल होने का संदेह है। पुलिस के अनुसार यह मामला बाल कल्याण समिति द्वारा की गई काउंसलिंग के दौरान सामले आया।

दरअसल लड़की के शिक्षकों ने उसके व्यवहार में आए बदलावों के बारे में समिति को बताया था। समिति ने बाद में पुलिस को सूचित किया, जिसने जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी पीड़िता का बयान दर्ज करने और अधिक जानकारी जुटाने की प्रक्रिया में हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़