माता-पिता ने जबरन कराया 16 साल की नाबालिग का विवाह, माता-पिता और पति के खिलाफ केस दर्ज

marriage

केरल पुलिस ने बाल विवाह के आरोप में किशोरी के माता पिता और पति पर मामला दर्ज किया।पुलिस ने कहा कि लड़की को जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है।

मलप्पुरम (केरल)। केरल पुलिस ने वर्ष भर पहले यहां 16 वर्षीय एक किशोरी की शादी कराने के आरोप में मंगलवार को कुछ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया। पुलिस ने कहा कि आरोपियों में किशोरी के माता पिता और पति शामिल हैं। लड़की का वयस्क पति वंडूर का निवासी है और लड़की इस समय छह महीने की गर्भवती है।

इसे भी पढ़ें: मोहम्मद मुस्तफा पर देश द्रोह का मामला दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

पुलिस ने कहा कि लड़की को जिला बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेज दिया गया है और घटना की जांच जारी है। लड़की के पति और अन्य के विरुद्ध बाल विवाह निषेध कानून और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम’ (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि लड़की और उसका पति दोनों अल्पसंख्यक समुदाय के हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़